फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफलखेत के लोगों ने उठाया घरों में मलबा घुसने का मामला

विज्ञापन
बागेश्वर तहसील में कफलखेत में घुसे मलबे को लेकर ज्ञापन देते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने शनिवार को तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को कफलखेत में मलबा घुसने की परेशानी बताई। कहा कि कफलखेत, मजियाखेत में पिटकुल का बड़ा बिजलीघर बना है। बिजली घर बनाते समय भूमि कटान से निकली मिट्टी और मलबे का निस्तारण नहीं किया गया। मिट्टी और मलबा पावर हाउस के आसपास बाहरी क्षेत्र में डाल दिया गया। इसके ठीक नीचे लोगों के आवासीय मकान हैं। बारिश के दौरान यह मलबा लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे हादसे का खतरा है। इन लोगों ने मलबे का निस्तारण कर पावर हाउस से मजियाखेत तक निकासी नाला बनवाने के साथ ही संबंधित विभाग और ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इनमें सभासद बबीता पांडे, अर्जुन देव, राजा पांडे, मुन्नी पांडे, राजेंद्र प्रसाद, पार्वती पांडे, भुवन चंद्र पांडे, महेश पंत, भूपेश खेतवाल, पुष्पा पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें