फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीड़ा के लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सकीड़ा के ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। इसके लिए विरोध, प्रदर्शन कर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

खांकर के ग्रामीणों की आपत्ति के कारण खांकर-सकीड़ा मोटर मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। बताया कि खांकर-सकीड़ा सड़क के निर्माण कराने को लेकर ग्राम सभा और वन पंचायत कमेटी खांकर ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था। इसके आधार पर लोनिवि ने सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली है लेकिन 17 मार्च को विभागीय अधिकारियों ने सड़क के लिए ग्रामीणों के साथ चर्चा की तो इसमें खांकर के कुछ लोगों ने वन पंचायत की भूमि से सड़क निर्माण पर आपत्ति जता दी, जबकि केवल आधा किमी लंबी सड़क की जद में ही वन पंचायत खांकर और बेनाप भूमि आ रही है। इस कारण सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। अन्य स्थानों से सड़क बनना मुश्किल है। सकीड़ा के ग्रामीणों ने कहा है कि सड़क की जरूरत को देखते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें