फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डिगरी देवी और हंसा देवी अनशन पर बैठीं

Wed, 12 Aug 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फुलवाड़ी-खाईंधार सड़क निर्माण की मांग के लिए संचालित आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को आंदोलन स्थल पर डिगरी देवी (66) और हंसा देवी (43) क्रमिक अनशन पर बैठी। संघर्ष समिति ने दोटूक कहा कि जब तक सड़क निर्माण धरातल पर शुरू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने 21 अगस्त को प्रस्तावित आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों और प्रवासियों से समर्थन की अपील की। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव करम सिंह, उपाध्यक्ष शेर सिंह दानू, गजेंद्र धामी, प्रताप बघरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें