फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धरमघर और मुनस्यारी बस सेवाओं का नहीं हुआ संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रोडवेज डिपो की हालत सुधर नहीं रही है। खटारा बसों के कारण बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को दो बस सेवाएं बाधित रहीं। डिपो की 15 बसों में से दो बस खराब हैं।
विज्ञापन

बसों की कमी के कारण मंगलवार को दिल्ली-धरमघर और दिल्ली-मुनस्यारी बस बागेश्वर से आगे नहीं बढ़ पाई। यह दोनों बसें दिल्ली से बागेश्वर तक तो आई, लेकिन बागेश्वर से मुनस्यारी और धरमघर नहीं जा पाईं। डिपो की दो खराब बसों की मरम्मत रोडवेज डिपो की अस्थायी कार्यशाला में हो रही है। डिपो की 15 बसों में से आठ बस समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। आठ लाख किमी से अधिक चल चुकी इन्हीं बसों से परिवहन सेवा संचालित की जा रही है।
बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को बागेश्वर-बरेली, मुनस्यारी-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली, अठपैंसिया-दिल्ली और दिल्ली-अठपैंसिया बस का संचालन हुआ। बसों की कमी के कारण बस धरमघर और मुनस्यारी नहीं जा पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें