बागेश्वर। सरयू संगम पर छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने सरयू के पावन जल में खड़े होकर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सोमवार को सुबह से ही सरयू संगम तट पर छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा की और भगवान सूर्य की उपासना कर छठी मैया से परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान संगम तट पर भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर जलधर माथुर, नागेंद्र शर्मा, पवन चौधरी, शैलेंद्र सिन्हा, सूर्य नारायण सिंह, प्रवेश नारायण, सात्विक, मानसी, संजू ,सहजा, ललिता देवी आदि मौजूद रहीं।