बागेश्वर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते केएमवीएन कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और विनियमितीकरण की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। पर्यटक आवास गृह के बाहर एकत्र कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की ओर सरकार की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि वह कोरोना काल में भी लगातार कार्य कर रहे हैं। उनकी मांग है कि संविदा कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया जाए और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का तृतीय श्रेणी में प्रमोशन किया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तब उनकी मांगे पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में तारा दत्त भट्ट, कमला पांडेय, बसंत तिवारी, हरीश मेहरा, जीतेंद्र, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विमल मेहता, दयाल, राजेंद्र सिंह, रवींद्र, रमेश कपकोटी आदि शामिल थे। संवाद