फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 13 साल से बंद सिंचाई नहर खुलवाने के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jul 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते थुनाई के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। अमसरकोट ग्राम पंचायत के थुनाई तोक की सिंचाई नहर 13 साल से बंद है। सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हुई नहर की मरम्मत नहीं होने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर जल्द नहर खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि थुनाई के लिए द्वारिकाछीना के समीप नदी से नहर का निर्माण किया गया था। वर्ष 2011 में सड़क निर्माण के दौरान नहर ध्वस्त हो गई थी। अब तक नहर की मरम्मत नहीं की गई है। कई बार विभाग को समस्या बताने के बावजूद नहर की मरम्मत नहीं की जा रही है। नहर बंद होने से किसान बारिश के पानी पर निर्भर हैं। इस साल बारिश नहीं होने से रोपाई का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने किसानों की परेशानी को देखते हुए जल्द सिंचाई नहर खुलवाने की मांग की। इस मौके पर कविंद्र नेगी, लता लोहनी, लक्ष्मी लोहनी, खष्टी पांडेय, नीलम लोहनी, राधा लोहनी, कल्पना पांडेय, ज्योति पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें