बागेश्वर में बीडीओ आलोक भंडारी को ज्ञापन सौंपते बीडीसी सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना तैयार की जाए और वर्ष 2019-20 के बचे बजट की कार्ययोजना स्वीकृत कर कार्य शुरू करवाया जाए। सदस्यों ने मनरेगा के तहत पंचायत सदस्यों को कार्य करवाने की अनुमति देने को कहा। सोलर लाइटों को लगवाने के लिए ठेका न लगाकर देकर पंचायत सदस्यों को सोलर लाइट लगाने का काम देने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में पुष्पा देवी, कमला देवी, हेमा कनवाल, जानकी देवी, मनोज जोशी, सावित्री देवी, दीपा देवी आदि थे।