अल्मोड़ा। इंडियन यूथ फोरम उत्तराखंड के सदस्यों ने डीएम अंशुल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने दीपावली में लगने वाले पटाखों के दुकानों में होने वाले बालश्रम पर रोक लगाने की मांग को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि दीपावली पर्व पर पटाखों की दुकानों और फडों पर बालश्रम कराया जाता है। ऐसे में उनके बाल अधिकारों के संरक्षण करना जरूरी है। इस मौके पर इंडियन यूथ फोरम की सदस्य भारती पांडे, सुनीता भट्ट, भावना पांडे, सुनीता भट्ट मौजूद रहे।