बागेश्वर में पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर विधायक चंदन राम दास को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संवा?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक और कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है।
मंगलवार को संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश अंडोला के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधायक चंदन राम दास को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर नई पेंशन योजना लागू कर दी गई। नई पेंशन योजना कर्मचारियों से धोखा है। यह पूरी तरह से शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव पर निर्भर है। इसमें जीपीएफ और लोन की सुविधा भी नहीं है। सेवानिवृत्ति पर अंशदान केवल 60 प्रतिशत वापस मिलेगा और आयकर भी काटा जाएगा। इस योजना में वेतन आयोग की संस्तुतियों पर वेतन की तरह पेंशन के दोबारा संशोधन का प्रावधान नहीं है। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की है। वहां संगठन के जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कोरंगा, डॉ. गोपाल जोशी, भगवत खेतवाल, सतीश जोशी, जानकी टाकुली, प्रकाश कालाकोटी आदि थे।