फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में रेल लाइन निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति ने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण की मांग के लिए प्रदर्शन किया। रविवार को संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी के नेतृत्व में तहसील परिसर में एकत्र लोगों ने रेल निर्माण की मांग के लिए नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में संघर्ष समिति के लोगों ने रेल लाइन निर्माण की सर्वे कराने के लिए भारत सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रेल लाइन निर्माण के लिए 6,953 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करने से रेल लाइन निर्माण की उम्मीद जाग गई है। संघर्ष समिति ने रेल लाइन के निर्माण का काम जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इसके लोग कई साल से प्रयासरत हैं। वह कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।
इस कार्यक्रम में डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, हयात सिंह मेहता, बंशीधर जोशी, केशवानंद जोशी, पार्वती पांडेय, सरस्वती गैलाकोटी, बसंत बल्लभ पंडा, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, सुनीता टम्टा, इंदिरा जोशी, हेमा जोशी, सावित्री परिहार, कतन सिंह शाही समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें