फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जर्जर स्कूल भवन और सिंचाई व्यवस्था सुधारने की मांग

Sat, 30 May 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा के जीआईसी में स्कूल भवन जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में होने और शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों की संख्या कम हो रही है। सिंचाई व्यवस्था नहीं होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सभासद कैलाश राम और रूपा देवी ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में कक्षा 12 के लिए इतिहास और गणित विषयों के अध्यापक नहीं हैं। पुल में रेलिंग टूटने के कारण दुर्घटना का खतरा बना है। दक्षिणी वार्ड में उचित पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द भवन सुधारीकरण और सिंचाई व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें