फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नियमावली मांग के लिए सामूहिक अवकाश पर रहेंगे डायट प्रवक्ता

Sat, 04 Mar 2023 09:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश के जिला एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में शिक्षक-प्रशिक्षक संवर्ग की संपूर्ण नियमावली नहीं बनाए जाने से नाराज डायट प्रवक्ताओं ने आंदोलन का मन बना लिया है। प्रवक्ताओं ने बैठक कर चार मार्च को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को टीचर एडुकेटर फोरम के अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी की अध्यक्षता में डायट प्रवक्ताओं की बैठक हुई। डॉ. मावड़ी ने बताया कि वर्ष 2013 में डायट के पृथक कैडर का शासनादेश हुआ था। इसके आधार पर डायट के प्रवक्ताओं का 90 प्रतिशत वेतन केंद्र से आहरित होता है। इसके बावजूद नियमावली अब तक नहीं बन पाई है।

कहा कि सरकार और अधिकारियों की ओर से जल्द नियमावली बनाने के आश्वासन दिए जा रहे हैं लेकिन नियमावली बन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा शिक्षक-प्रशिक्षक संघर्ष करते रहेंगे। बैठक में डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, डॉ. केएस रावत, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. मनोज कुमार, संदीप कुमार जोशी, रवि कुमार जोशी, डॉ. मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें