बागेश्वर। गरुड़ तहसील क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने राजस्व उपनिरीक्षकों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएम को भेजे गए ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों का बताया है कि राजस्व विभाग के कार्मिकों पर हुई कार्रवाई के बाद क्षेत्र में असामाजिक तत्व राजस्व उपनिरीक्षकों को परेशान कर रहे हैं। उन पर अनुचित दबाव डालकर उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्रवासियों को राजस्व उपनिरीक्षकों के काम से कोई दिक्कत नहीं है। कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी से कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व उन्हें परेशान कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिपं सदस्य जर्नादन लोहनी, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, सभासद अनिल जोशी, क्षेपं सदस्य नंदन सिंह, भगवती आदि थे। संवाद