बागेश्वर में हुए फुटबॉल मैच में भिड़ते मुनस्यारी-दिल्ली के खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत में चल रही ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भाटी क्लब दिल्ली और मुनस्यारी की टीम के बीच खेला गया। दिल्ली ने मुनस्यारी को 1-0 के गोल अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबला रविवार को दिल्ली और रुद्रपुर की टीम के बीच खेला जाएगा।
मैच में शुरू से ही दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए। दिल्ली की ओर से रोहित ने मैच का एकमात्र गोल दागा। मुनस्यारी के खिलाड़ी काफी प्रयास के बाद भी गोल नहीं कर सके। शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा और भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी ने किया। क्लब के अध्यक्ष मनोज कपकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भागीदारी की। सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि प्रतियोगिता को दर्शकों का काफी समर्थन मिला।
मैच के निर्णायक वीरेंद्र सिंह रावत, अमन, अमित और नरेंद्र नंदा रहे। मैच का संचालन महेश पंत और आकाश कुमार ने किया। वहां पर राजेंद्र प्रसाद साह, दीपक बाफिला, नवीन साह, रमेश तेवाड़ी, मनोज लोहनी, किशन सोनी, किशोर कपूर, मोनू कपूर आदि मौजूद रहे।