फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लोधूरा बुग्याल में बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत

Wed, 05 Jul 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के लोधूरा बुग्याल (कपकोट) में बिजली गिरने से मंगलवार को लीती गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर आपदा प्रबंधन अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि की है।



जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लीती गांव निवासी रमेश सिंह (45) पुत्र मंगल सिंह भेड़-बकरी चराने के लिए गांव के लोगों के साथ लोधूरा बुग्याल गए थे। बताया गया कि चार जुलाई को बारिश के दौरान बिजली गिरी और रमेश सिंह की मौत हो गई। इसके बाद साथी और परिजन शव को घर लेकर आए। बुधवार को जिला मुख्यालय के मोर्चरी में रमेश सिंह का पोस्टमार्टम किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली गिरने से मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि घटना दैवी आपदा के तहत आती है। इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन




बारिश के दौरान सिमस्यारी में मकान गिरा



बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के सिमस्यारी में बारिश के दौरान आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। मकान ध्वस्त होने से यह परिवार बेघर हो गया है। प्रभावित परिवार के तीन सदस्यों ने गांव में ही अन्यत्र शरण ले रखी है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सिमस्यारी निवासी गिरीश लाल पुत्र रतन राम का मकान मंगलवार रात बारिश के दौरान ढह गया। गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले ही परिजन घर से बाहर निकल आए, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।



लोगों से नदी, नालों में न जाने की अपील

बागेश्वर। पुलिस ने बरसात के सीजन को देखते हुए लोगों से नदी, नालों में न जाने की अपील की है। बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार, बागनाथ मंदिर क्षेत्र, सरयू बगड़, नुमाइशखेत, दुग बाजार इलाकों में मार्च कर लोगों से बरसात को देेखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की। साथ ही नदी, नालों को पार नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन





गोशाला गिरने की झूठी सूचना देने पर किया चालान

बागेश्वर। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर झूठी सूचना देना ग्रामीण को भारी पड़ गया। पुलिस के अनुसार चार जुलाई की रात को झिरौली थाना क्षेत्र के करासीबूंगा निवासी महेंद्र सिंह ने 112 नंबर में फोन करके बताया कि उसकी गोशाला गिरने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। उन्होंने बताया कि कॉलर महेंद्र सिंह के पास पक्का लिंटर वाला मकान है, जबकि उसके समीप पुराने मकान का कुछ हिस्सा पहले से ही तोड़ा गया था। उसी पुराने मकान में जानवर रखे गए थे, लेकिन मकान को बारिश से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था। ग्रामीण ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फोन किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि झूठी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में महेंद्र सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें