फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पंचतत्व में विलीन हुए जिला क्रीड़ाधिकारी वर्मा

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला क्रीड़ाधिकारी चंद्र लाल वर्मा के शव का अंतिम संस्कार शनिवार को जिला मुख्यालय के सरयू-गोमती संगम पर किया गया। लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

वर्मा शुक्रवार को यहां स्थित सरकारी आवास में मृत अवस्था में मिले थे। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंपा गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन बागेश्वर पहुंच गए थे। मूल रूप से पिथौरागढ़ के मोहल्ला टकाना निवासी स्व. वर्मा का परिवार नैनीताल जिले के रामनगर में रहता है। अंतिम संस्कार में पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम हर गिरि, सीओ शिवराज सिंह राणा, तहसीलदार दीपिका आर्या, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी समेत कई खेल प्रेमी, खिलाड़ी और खेल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।




जिला क्रीड़ाधिकारी के निधन पर शोक जताया

रानीखेत (अल्मोड़ा)। बागेश्वर के जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा के निधन पर खेल संघों और खिलाड़ियों ने शोक जताया है। इनमें हाॅकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल शाह, एशियाई पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, दीपक माहरा, हेमंत बिष्ट, धीरज वर्मा, धीरज बिष्ट, जुबैद अहमद, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष नीलेश जोशी, राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी पायल बिष्ट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें