फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में मृत मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कर्मी में तैनात पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव कमरे के भीतर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार बैजनाथ निवासी मोहन पुरी (55) पुत्र प्रेम पुरी कपकोट के ग्राम कर्मी स्थित भेड़ प्रजनन केंद्र में पशुधन सहायक के पद पर कार्यरत थे। बुधवार को वह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी कर्मचारी कमरे में गए। दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर भी कमरा नहीं खुला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा। मोहन पुरी बिस्तर पर मृत पड़े थे। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हृदयगति रुकने से मृत्यु की आशंका है। जिला अस्पताल पहुंचे कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें