फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से नेपाली मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट में नेपाली मजदूर की खाई में गिरकर मौत हो गई है। मृतक मिर्गी का रोगी बताया गया है। पुलिस के अनुसार करन थापा (42) पुत्र बहादुर थापा निवासी सुरखेत नेपाल मंगलवार शाम करीब छह बजे कपकोट में पैरापिट में बैठा था। इसी दौरान वह सरयू नदी में गिर कर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि करन को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। मृतक के भाई नरेंद्र सिंह का परिवार पुल बाजार में किराए पर रहता है। करन अविवाहित था। खाद्य गोदाम में राशन ढोने के साथ ही दुकानों में सामान ढोता था। उसके पिता भी कपकोट में मजदूरी करते हैं। अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतक को मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे असंतुलित होकर वह नदी में जा गिरा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें