फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए व्यक्ति की सरयू में डूबकर मौत

Sun, 13 Mar 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
विज्ञापन
सरयू में डूबकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रख दिया है। नदी में डूबे शव को फायर ब्रिगेड के जवानों ने निकाला। 
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सायं लगभग तीन बजे कुछ लोगों ने सूरजकुंड के समीप एक व्यक्ति के डूबने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने पानी में डूबे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

वरिष्ठ एसएसआई गोपाल राम ने बताया कि मृतक की जेब में एक राशन कार्ड मिला है। जिसमें भजन लाल पुत्र हरी राम निवासी अंबाला उम्र 45 वर्ष दर्ज है। उन्होंने बताया कि मृतक की ससुराल कपकोट के किसी गांव में होने का पता चला है। फोन पर उसके ससुरालियों को सूचित किया गया है। मृतक के रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद भी पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक के कपड़े और एक साबुन भी डूबने वाले स्थान पर मिला है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें