फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न संगठनों के लोगों ने गिर्दा को याद किया

विज्ञापन
अल्मोड़ा में गिरीश तिवारी गिर्दा की पुण्यतिथि पर उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद त? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा/बागेश्वर। जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा और बागेश्वर में उनके गीतों को गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में हुए समारोह में उत्तराखंड लोक वाहिनी के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र तिवारी को सम्मानित किया गया। गिरीश तिवारी स्मृति समारोह समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट ने गिर्दा के गीत, ततुक नि लगा उदेख घुनन मुनई न टेक... गाकर की। उनके साथ ईश्वर दत्त जोशी, नारायण सिंह थापा, दीपक भौर्याल, दीपक भौर्याल व नीरज भट्ट ने संगत की। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल-कालेजों के छात्र छात्राओं ने भी भागीदारी की। राजकीय इंटर कालेज महाकालेश्वर की छात्राओं ने उत्तराखंड मेरी मातृभूमि गाया। उलोवा के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि आंदोलनों के साथ ही सड़कों पर गाए गए गीतों ने गिर्दा को जनमानस में लोकप्रिय बना दिया।
मुख्य अतिथि गिर्दा की पत्नी हेमलता तिवारी ने उनके सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता रेवती बिष्ट और संचालन दीपा तिवारी ने किया। वहां पर दया कृष्ण कांडपाल, कुणाल तिवारी, हयात रावत, सुरेश तिवारी ,जगत रौतेला , तुहिन तिवारी , विनय किरौला , जगदीश जोशी, आनंदी वर्मा आदि थीं। इधर, बागेश्वर में पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें याद किया। उनकी स्मृति में पौधे भी लगाए गए। प्रेस क्लब सभागार में गिर्दा की जीवनी, संस्मरणों और योगदान को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी गोविंद सिंह बिष्ट और पर्यावरणविद् किशन सिंह मलड़ा ने गिर्दा के जीवन वृत्त को रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार देवेंद्र पांडे और संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, सचिव जगदीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पत्रकार सुमित्रा पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश प्रकाश पर्वतीय, भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह परिहार, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनोज ओली, नरेंद्र खेतवाल, अधिवक्ता दिग्विजय सिंह जनौटी, नवीन रावल आदि मौजूद थे।
उक्रांद ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक इकाई की बैठक में जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, नरेंद्र अधिकारी, आनंद सिंह, ध्यान सिंह, कैलाश फुलारा, गोविंद एरड़ा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें