बागेश्वर। एसपी जितेंद्र मेहरा ने कपकोट के फायर स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों से शस्त्र हैंडलिंग करवाकर शस्त्र और आपदा उपकरणों को कार्यशील अवस्था में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल एवं महिला अधिकारों के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। एसपी मेहरा ने निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मलखाना, बैरक और परिसर में चल रहे भवन निर्माण के कार्यों का जायजा लिया। उत्तराखंंड पुलिस एप में दर्ज शिकायतों का सत्यापन कर समय पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर व सड़क सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सीओ मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।