फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लिटरेचर फेस्टिवल में शास्त्रीय संगीत और ध्रुपद गायन ने लगाए चार चांद

Sat, 01 Jul 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मल्ला महल में ग्रीन हिल्स संस्था की तरफ से लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। शास्त्रीय संगीत की सुर लहरी और ध्रुपद गायन फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने मल्ला महल पहुंचकर अपनी पुस्तक साइबर इनकाउंटर पर चर्चा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहले दिन वैश्विक साहित्य और संगीत परिदृश्य में उत्तराखंड के समृद्ध योगदान को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने किया। सुबह के समय शास्त्रीय गायक पंडित उदय भवालकर ने ध्रुपद गायन कर समा बांधा। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। इसके बाद उत्तराखंड सेवा निधि के निदेशक पद्मश्री डॉ. ललित पांडे ने आयोजनकर्ता संस्था की वसुधा पंत के साथ पर्यावरण संरक्षण पर साहित्य का योगदान विषय पर चर्चा की। डॉ. पांडे ने कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन गंभीर समस्या बन गई है। साहित्य के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना होगा। इस दौरान कई पुस्तकों का विमोचन हुआ। देर शाम पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने फेस्टिवल में शामिल होकर अपनी पुस्तक साईबर इनकाउंटर पर चर्चा की और इसकी रचना का उद्देश्य बताया। उन्होंने संस्था के प्रयासों की जमकर सराहना की। कहा संस्कृति को सहेजने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा, जिसका आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर डॉ. जेसी कुलियाल, डॉ. जेसी भट्ट, ललित पांडे, इरा पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद

पुस्तकों के लगे स्टॉल
अल्मोड़ा। लिटरेचर फेस्टिवल में पुस्तकों के स्टॉल मुख्य आकर्षण रहे। स्टॉल में कई साहित्यकारों और लेखकों की पुस्तकों को शामिल किया गया, जिनकी खरीदारी में लोगों ने खासी रुचि दिखाई। वहीं फोटो प्रदर्शनी का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें