गरुड़ (बागेश्वर)। सिद्धपुरुष बलिबुबु धाम जिंतोली में अखंड रामायण पाठ हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
बलिबुबु अखंड रामायण पाठ आयोजन समिति की ओर से आयोजित रामायण पाठ शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। रामायण पाठ रविवार दोपहर एक बजे संपन्न हुआ। रामायण पाठ संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुए। रामायण पाठ आयोजन समिति अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फस्वार्ण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कमलेश मेहता, हरीश रावत, जितेंद्र मेहता, बलवंत सिंह रावत, कैलाश परिहार त्रिलोक बुटोला, देवेंद्र गोस्वामी, बलवंत भंडारी, पदम सिंह परिहार, गिरीश कोरंगा, कमल पंत आदि ने पौधरोपण किया। आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर परिसर में दूरदराज के गांवों से पहुंचे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चला। घिघेश्वर शिव धाम में हरेला पर्व के दिन से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा।