गरुड़ (बागेश्वर)। चक्रवृतेश्वर शिवधाम में भागवत कथा सुनने दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे है। मंदिर में शाम को भजन कीर्तन का भी गायन हो रहा है। कथा वाचक मनोज कृष्ण जोशी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से घर में सुख शांति होती है। उन्होंने हर व्यक्ति से सच्चे मार्ग पर चलने को कहा। भागवत कथा सुनने हर रोज जिनखोला, गागरीगोल, बंड, मटेना, पाये, सिल्ली, गढ़सेर, नौघर, तैलीहाट, कज्यूली, जैसर, पुरुड़ा, चनोली आदि गांवों से भक्त पहुंच रहे है। संवाद