गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी मंदिर में भागवत कथा सुनने दूर दराज से हर रोज भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर में शाम को भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। भागवत कथा के दौरान कथावाचक पूरन चंद्र पांडे ने कहा कि भागवत कथा सुनने से इंसान को हर काम में सफलता मिलती है। उन्होंने हर व्यक्ति से सच्चे मार्ग पर चलने के लिए कहा। मंदिर के पुजारी और भागवत कथा के व्यवस्थापक पप्पू तिवारी ने कहा कि 13 अगस्त को मंदिर में भंडारा होगा। संवाद