फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले की तैयारियों पर चर्चा

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कोट भ्रामरी नंदाष्टमी मेले की तैयारियों के लिए मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कमेटी ने मेले को इस बार और भव्य रूप देने पर मंथन किया। ब्लाॅक सभागार में मेला कमेटी की अध्यक्ष ब्लाॅक प्रमुख हेमा बिष्ट ने कहा कि कोट भ्रामरी मेले को इस बार भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक में मेले के आयोजन के लिए वित्तीय व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। बैठक में इंद्र सिंह बिष्ट, बलवंत भंडारी, महेश ठाकुर, मंगल राना, हरीश रावत , दिगपाल भंडारी, रतन सिंधी आदि ने विचार रखे। मेला कमेटी की अध्यक्ष ने कहा कि मेला कमेटी की एक बैठक जल्द होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें