फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़े भक्त

Tue, 01 Aug 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। सोमवार के दिन शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में भक्त आते हैं। बागनाथ मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों ने सरयू नदी का पावन जल भगवान शिव को अर्पित किया। लोगों को जलाभिषेक के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। मंदिर परिसर में बैठे पंडित, पुरोहितों से शिवार्चन, रुद्री पाठ करवाया। दोपहर बाद तक मंदिर में पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा।
कपकोट के शिवालय, तप्तकुंड के महादेव मंदिर और हरसीला के शिव मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। कांडा, काफलीगैर और दुग नाकुरी के शिव मंदिरों में भी भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित किया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन में जिले के कई स्थानों पर भागवत कथा का आयोजन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन



श्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़े लोग



कमेड़ीदेवी/बागेश्वर। भंतोला के गोलू देवता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने आ रहे हैं।



श्रीमद्भागवत के व्यास आचार्य कौस्तुभ आनंद जोशी ने ईश्वर भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान की इच्छा के बगैर एक पत्ता भी नहीं हिल सकता है। उन्होंने लोगों से दैनिक दिनचर्या में थोड़ा सा समय ईश्वर के स्मरण के लिए निकालने की अपील करते हुए कहा कि कलयुग में भगवान के नाम जप से ही मानव का तारण हो सकता है। महायज्ञ के संचालन में क्षेत्र के लोग तन, मन, धन से सहयोग दे रहे हैं। महापुराण का समापन पांच अगस्त को होगा। संवाद

कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी झांकी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम



अल्मोड़ा। कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी के लिए महोत्सव समिति ने दुगालखोला में बैठक की। समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने बताया कि एक सितंंबर से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दुर्गा मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान करबला से धारानौला तक कृष्ण भगवान की झांकी निकाली जाएगी और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर में भजन संध्या का भी आयोजन होगा। सदस्य चंद्रमणी भट्ट ने बताया कि 16 अगस्त को झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों का ट्रायल होगा। बैठक का संचालन संजय दुर्गापाल ने किया। वहां विमला दुर्गापाल, गीता थापा, भगवती गुरुरानी, दीपा जोशी, मीना गुरंग, रेखा दुर्गापाल, हेमा दुर्गापाल, हेमा जोशी, गीता पवार, ममता बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें