फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: काली चतुर्दशी को मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 17 Jul 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी/कांडा। काली चतुर्दशी को जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के कई मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बागनाथ धाम में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लोगों ने भगवान बागनाथ का सरयू के जल से जलाभिषेक किया। बागनाथ मंदिर परिसर में स्थित कालभैरव मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ी। अधिक भीड़ होने के कारण भगवान कालभैरव के दर्शनों के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ा। काफी देर में लोगों का दर्शन के लिए नंबर आया। जिला मुख्यालय के चंडिका मंदिर, नीलेश्वर मंदिर समेत तमाम मंदिरों में लोगों ने पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

उधर, कपकोट के मजवाटाॅप स्थित सकटहर मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की। एडवोकेट खीम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। विधायक सुरेश गढि़या, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने भी मंदिर में पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें