बागेश्वर। बागेश्वर की रामलीला में सोमवार को लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
रामलीला की शुरूआत लक्ष्मण के सुग्रीव को धमकाने के लिए पंपापुर पहुंचने से हुई। सुग्रीव के राजकाज में व्यस्त होने रोष प्रकट करते हुए लक्ष्मण सुग्रीव को धमकाते हैं। सुग्रीव भगवान राम के पास आकर क्षमा याचना करते हैं। वानर दलों को सीता माता की खोज में भेजते हैं। गिद्धराज जटायु का भाई संपाती सीता माता के लंका में होने की जानकारी देते हैं।
हनुमान सीता माता की खोज के लिए लंका पहुंचते हैं। अशोक वाटिका में रावण सीता माता को धमका रहा होता है। रावण के अशोक वाटिका से जाने के बाद हनुमान जी सीता माता को परिचय देते हैं। भगवान राम और लक्ष्मण के सकुशल होने की जानकारी देते हैं। हनुमान फल खाने की इच्छा जताते हैं। सीता माता हनुमान को बड़े-बड़े राक्षसों का हवाला देती हैं। हनुमान कहते हैं- सुनु माता साखा मृग नहीं बल-बुद्धि विशाल, प्रभु प्रताप ते गरुड़हिं खाय परम लघु ब्याल। सीता माता की आज्ञा पाकर हनुमान अशोक वाटिका में फल खा रहे होते हैं, राक्षस हमला करते हैं। हनुमान जी के हाथों राक्षस मारे जाते हैं। रावण पुत्र अक्षय कुमार युद्ध के लिए आता है, वह भी हनुमान जी के हाथों मारा जाता है। रावण पुत्र मेघनाद हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण दरबार ले जाता है। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान जी लंका जला डालते हैं। संवाद