बागेश्वर में कला उत्सव में वादन की प्रस्तुति देते कलाकार। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राइंका में राज्य स्तरीय कला उत्सव की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को वादन प्रतियोगिताएं कराई गई। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों ने प्रतियोगिता में भागीदारी कर लाइव प्रस्तुति दी। हुड़का वादन में राइंका काफलीगैर के राहुल कुमार और तबला वादन प्रतियोगिता में राइंका बागेश्वर के हर्षवर्धन उपाध्याय ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। कार्यक्रम समन्वयक हेम चंद्र जोशी ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन चार दिनों तक किया जाना है। बृहस्पतिवार को नृत्य प्रतियोगिता कराई जाएगी।