फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ठंड का बढ़ रहा सितम, मौसमी बीमारियों में इजाफा

विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए पर्ची कटवाने को लगी मरीजों की लाइन। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा और ग्रामीण इलाकों में पाला पढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम की मार से बीमारियों में भी इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी 300 से अधिक हो रही है। पिछले एक सप्ताह के दौरान 2,202 मरीज जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन

ठंड में बढ़ोतरी से सर्दी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, हड्डी, जोड़ों का दर्द, पथरी आदि बीमारियां बढ़ रहीं हैं। अस्पताल में आने वाले अधिकतर रोगी ठंड की चपेट में आने से बीमार हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सक मरीजों का उपचार करने के साथ ही उन्हें ठंड से बचाव कर खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। लोगों को पीने के लिए गुनगुने पानी का उपयोग करने, सर्द हवाओं से बचाव करने, योग, व्यायाम को दिनचर्चा में शामिल करने, ताजा भोजन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
एक सप्ताह की ओपीडी
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले 13 दिसंबर को 389, 14 को 327, 15 को 345, 16 को 354, 17 को 308, 19 को 496, 20 दिसंबर को 332 लोगों ने ओपीडी में जांच कराई। जांच कराने वालों में अधिकतर मरीज मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बीमार थे।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों के रोगी अधिक जांच कराने आ रहे हैं। ऑपरेशन और डिलीवरी केस भी अधिक हैं। मरीजों को उपचार के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए खानपान और दिनचर्या को संतुलित करने की सलाह भी दी जा रही है। - डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें