बागेश्वर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर खेल विभाग ने क्रास कंट्री का आयोजन किया। चार आयु वर्ग में आयोजित दौड़ में 120 पुरुष और 50 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले से छठे स्थान तक रहने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया।
मंगलवार को भागीरथी बाईपास से डीएम अनुराधा पाल ने हरी झंडी दिखाकर क्रास कंट्री का शुभारंभ किया। उन्होंने ओपन महिला वर्ग में भागीदारी भी की। दौड़ भागीरथी बाईपास से शुरू होकर आरे तक गई और वापस डिग्री कॉलेज गेट पर पहुंच कर समाप्त हुई। दौड़ के 16-17 बालिका वर्ग में डौली फर्स्वाण, 16-17 बालक वर्ग में तनुज गोस्वामी, ओपन बालक वर्ग में मनीष कुमार और ओपन बालिका वर्ग में विशाखा साह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विजेताओं को डीएम पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, किरन नेगी, राजेंद्र सिंह दफौटी, नीरज पांडेय, शंकर गढि़या बबीता कुंवर, सुंदर सिंह दानू, चंदन कोरंगा, प्रदीप कार्की आदि मौजूद रहे। संवाद