फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल, सुहानी, राजकुमार, करन, कोमल और लक्की जीते

विज्ञापन
बागेश्वर में क्रासकंट्री में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ एडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने भागीरथी बाईपास से धावकों को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में कमल सिंह टंगड़िया, 14 से 14 बालिका वर्ग में सुहानी, 16 वर्षीय बालक वर्ग में राजकुमार, 15 से 17 वर्ष बालक वर्ग में करन कुमार, ओपन महिला वर्ग में कोमल खड़ाई और ओपन पुरुष वर्ग में लक्की गढ़िया विजेता रहे।
जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, सहायक प्रशिक्षक किरन नेगी ने पुरस्कार वितरण किया। संचालन ठाकुर सिंह राणा ने किया। वहां पर रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, बाल कल्याण समिति के सदस्य जगदीश जोशी, दीप चंद्र जोशी, फुटबाल कोच नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑरेंज टीम ने जीती सद्भावना फुटबाल प्रतियोगिता
बागेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग ने नुमाइशखेत मैदान में 40 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच सद्भावना फुटबाल प्रतियोगिता कर का आयोजन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्लू और ऑरेंज टीम के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। अतिरिक्त समय में ऑरेंज की टीम ने दो गोल किए, जबकि ब्लू की टीम एक ही गोल कर सकी। विजेता और उपविजेता टीम को जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने पुरस्कार प्रदान किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें