कपकोट के छुरियां पनौरा में क्राप कटिंग करते कृषक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के छुरियां पनौरा में फसल की उपज का अनुमान लगाने के लिए क्रॉप कटिंग की गई। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर फसलों के औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किये जाते हैं। इसके माध्यम से फसल बीमा योजना और कृषि उत्पादित संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए डाटा बेस तैयार किया जाता है। उन्होंने संबंधित विभाग को कृषकों के साथ मिलकर उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ नई तकनीकों और मिश्रित खेती जैसे पहलुओं को बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कानूनगो देवेंद्र लोहनी, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन प्रसाद, दीप लाल वर्मा, कृषक नारायण सिंह आदि मौजूद थे। संवाद