पुलिस ने यहां भराड़ी के पास एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कपकोट थाने के उपनिरीक्षक आरएस मेहरा ने बताया कि बुधवार सुबह लीती निवासी दीपक कोरंगा पैदल ही भराड़ी की तरफ आ रहा था। भराड़ी से पहले साेंग, शामा को जाने वाली सड़क के तिराहे पर मेहरा ने नेतृत्व में पुलिस चेकिंग कर रही थी। शक होने पर उसके बैग की चेकिंग की गई। जिसमें 500 ग्राम चरस मिली। चरस को बेचने के इरादे से वह दिल्ली ले जा रहा था। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचास हजार रुपए है। दीपक को मादक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।