फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने केरोसिन डालकर लगा ली आग, हालत गंभीर

Mon, 04 May 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
झिरोली थाना क्षेत्र के पास देव गांव में एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने बमुश्किल आग बुझायी। 108 एंबुलेंस से उसे अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात करीब दस बजे पासदेव गांव में अमरनाथ सिंह की पत्नी परुली देवी (53) ने अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और तत्काल आग बुझाई, लेकिन तब तक उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस चुका था। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। देर रात 108 की मदद से उन्हें अल्मोड़ा ले जाया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस मामले में गृहकलह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें