फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो जोड़े पकड़े, परिजनों के सुपुर्द किया

Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
police demo pic
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार सुबह बागनाथ मंदिर के पास संदिग्ध हालत में बैठे दो युवक और युवतियोें को पकड़ लिया। थाने में पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह कुछ लोगों को बागनाथ मंदिर के पास दो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में बैठकर गलत हरकत करते नजर आए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। 

पूछताछ के बाद उन सभी के परिजनों को बुलाकर चारों को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कहा सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध हालत में घूमने, बैठने और गलत हरकत करने पर नियमानुसार कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें