बागेश्वर। बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग में एक कार सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक और युवती घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बैजनाथ से बागेश्वर की ओर आ रही एक कार द्यांगण के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में बागेश्वर निवासी कार चालक दिनेश मेहता और एक युवती दीपा घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने दोनों घायलों को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों के सिर,पेट और हाथ-पैरों में चोटें आई हैं। दोनों खतरे से बाहर हैं।