फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक युवक का पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, युवक का पैर टूटा
विज्ञापन

बागेश्वर। बागेश्वर-रीमा मोटर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल ने भी दुर्घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

करुली निवासी कमल खेतवाल अपनी बाइक से घर को जा रहा था। शाम पांच बजे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। बाइक और पेड़ के बीच में फंसने से उसका पैर टूट गया। जबकि पीछे बैठे दूसरे सवार को हल्की फुल्की चोट आई। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें