फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गोमती पुल के पास एक शख्स ने टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान चालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी हमलावर का पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 11 बजे टैक्सी चालक जगदीश जोशी (44) पुत्र पीतांबर जोशी निवासी भयेड़ी गोमती पुल के पास मनोज गोस्वामी की दुकान में चाय पी रहा था। तभी बाइक संख्या यूके 02/0914 पर सवार स्यूनी निवासी हरीश सिंह परिहार पुत्र केएस परिहार ने धारदार हथियार (बड़ियाठ) से जगदीश के सिर पर वार कर दिया। इस बीच पास ही मौजूूद ट्रैफिक सिपाही पंकज कुमार दुकान में पहुंचे और हमलावर से हथियार छीन लिया। मौका देखकर हमलावर भाग निकला। आसपास के दुकानदारों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

उधर, जानलेवा हमले की सूचना से महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ महेश चंद्र जोशी और कोतवाल टीआर वर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया। हरकत में आई पुलिस सरगर्मी से हमलावर की तलाश में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को चामी क्वैराली के जंगल से पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। घायल की हालत अभी स्थिर है। आरोपी हिमाचल प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन


रंजिशन दिया घटना को अंजाम
पुलिस की माने तो इस घटना को रंजिशन अंजाम दिया गया। इस घटना में पीड़ित और आरोपी आसपास के गांव के हैं। आरोपी हरीश को शक था कि टैक्सी चालक ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है। इसके चलते आरोपी के मन में चालक के प्रति दुर्भावना घर कर गई। वह काफी समय से बदला लेने की फिराक में था।

पुलिस टीम को एक हजार का इनाम
पुलिस टीम की तत्परता के चलते आरोपी तीन घंटों के भीतर गिरफ्त में आ गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस टीम की सफलता पर एक हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल के साथ ही एसआई शिव सिंह नयाल, महेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल जेएस पंत, सिपाही वीरेंद्र गैड़ा, बीएस पांगती, नरेंद्र गोस्वामी, भुवन चंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें