बागेश्वर। हमले में घायल हुए विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बता दें कि शनिवार की शाम को प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत के साथ हुई कहासुनी के दौरान प्लंबर पूरन चौबे ने उनके सिर पर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।
घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके सिर में चार टांके आए थे। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें जांच के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाल ने बताया कि रविवार को आरोपी प्लंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।