फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 किमी दूूूर सेराघाट में मिला नेपाली का शव

Sat, 05 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट मार्ग पर अनर्सा के समीप सरयू में जीप गिरने के बाद लापता गडेरा निवासी चंद्र भान सिंह का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन


उसने परिजनों ने इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शीघ्र कराने की मांग की है। इस जीप में सवार नेपाली श्रमिक का शव 65 किमी दूर सेराघाट के पास मिल गया है। बेरीनाग में उसका पोस्टमार्टम होगा।

बुधवार को अनर्सा के पास जीप सरयू में गिरने के बाद लापता हुए गडेरा निवासी चंद्र भान सिंह का अभी तक कोई पता नहीं चला है। शुक्रवार को पुलिस ने फिर से खोजबनी के लिए अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इधर चंद्र भान सिंह के पुत्र निर्मल सिंह ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा है कि वह एक एनजीओ के लिए टेक होम राशन का वितरण करने गए थे। उनके पास नगदी भी रहती थी। निर्मल सिंह ने हादसे के बाद उनकी गुमशुदगी को लेकर आशंका जताई है और शीघ्र मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की है।
विज्ञापन


 पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि इस हादसे के बाद गुम हुए नेपाली श्रमिक 35 वर्षीय अमर बहादुर का शव दुर्घटना स्थल से 65 किमी दूर सेराघाट में मिल गया है। बेेरीनाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्यवाही वहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें