बागेश्वर। पुलिस लाइन के पास दो युवक आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस दोनों को पकड़कर ले आई। आरोपियों केे जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। हालांकि बाद में समझौते के बाद मामला रफा हो गया। रविवार रात पुलिस ने शांतिभंग की शिकायत पर अनुज और जितेंद्र को पकड़ा। बाद में बिना कार्रवाई दोनों को छोड़ दिया गया। ब्यूरो