बागेश्वर। मंगलवार को तीन युवकों ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने इन युवकों का मेडिकल करने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एसबीआइ तिराहे के पास बैड़ामझेड़ा निवासी तीन युवक भास्कर, सोनू और कमल आपस में भिड़ गए। तीनों युवकों ने लोगों के साथ भी अभद्रता की। तीनों युवकों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। इसके बाद तीनों का मेडिकल कराया गया। तीनों युवक शराब के नशे में पाए गए। इस पर उनका 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया।