पुलिस ने नगर के घटबगड़ वार्ड में अश्लील हरकतें करते हुए महिला और पुरुष को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों का चालान कर सीजेएम में सम्मुख पेश किया।
कोतवाल टीआर वर्मा के मुताबिक कपकोट क्षेत्र की एक विवाहिता नगर क्षेत्र में किराए के घर में रहती है। दूसरे समुदाय का व्यक्ति यहां टेलरिंग का काम करता है। रविवार सुबह घटबगड़ वार्ड के एक हिस्से में दोनों अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गए। उन्होंने बताया कि दोनों का धारा 294 आईपीसी के तहत चालान कर दिया गया है।