बागेश्वर। मंडलसेरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला कर जेसीबी क्षतिग्रस्त करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को मंडलसेरा में अदालत के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस, राजस्व विभाग की टीम पर एक महिला ने हमला कर जेसीबी क्षतिग्रस्त कर दी। इस कारण पुलिस, राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाए बिना ही वापस लौट आई। राजस्व विभाग ने अदालत से अगली तिथि मांगी है। मामले में जेसीबी मालिक जमन सिंह दानू की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 352, 427 के तहत एनसीआर दर्ज कर ली है।