फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने पीड़ित के लौटाए 28 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस के साइबर सेल ने जालसाजों के झांसे में आए बिलौना गांव के एक पीड़ित को उसके 28 हजार रुपये लौटाने में सफलता हासिल की है। साइबर सेल के अनुसार बिलौना गांव निवासी भवान सिंह थापा से जालसाजों ने धोखाधड़ी से मोबाइल में संपर्क कर उनसे उनके एटीएम का पिन कोड व एकाउंट नंबर ले लिया। पांच जून को उन्होंने पीड़ित के खाते से 48 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक महेश कुमार ने मामले को त्वरित संज्ञान में लेकर साइबर क्राइम को निर्देश जारी किए। सेल ने तत्काल संबंधित गेटवे के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की। साइबर सेल के त्वरित प्रयासों से पीड़ित के खाते में 28 हजार रुपये जमा करवाए। पीड़ित ने साइबर सेल के सहयोग के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें