फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। बकरी चराने जंगल गई एक किशोरी से एक परिचित किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के सदमे से किशोरी दो दिन तक जंगल में ही रही। छात्रा की बरामदगी के बाद घटना का खुलासा हुआ। रेप का केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक छात्रा 18 जून को रोज की तरह बकरी चराने जंगल गई थी। इस बीच 12 वीं कक्षा के 17 वर्षीय एक छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से डरी-सहमी किशोरी दो दिन तक घर नहीं आई। बृहस्पतिवार को खोजबीन के दौरान परिजनों को किशोरी जंगल में बदहवास हालत में मिली।

घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि रेप का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें