जुनायल गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक वृद्धा रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान पास में ही रखी केरोसिन (मिट्टी का तेल) की बोतल ने आग पकड़ ली। वृद्धा कुछ समझ पाती इससे पहले ही आग ने उसकी धोती को चपेट में ले लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जुनायल गांव की कांतुली देवी (60) पत्नी दीवान राम रसोई में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान पास ही में रखी केरोसिन की बोतल ने आग पकड़ ली और आग ने वृद्धा की धोती को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार महिला 25 प्रतिशत जली हुई है।